⚡ ब्रेकिंग News

तपिश ने छुड़ाए पसीने, बिजली की आंख-मिचौली से जनजीवन अस्त-व्यस्त,ऊपर से बिजली....






महराजगंज।तराई अंचल महराजगंज जनपद मे मानसूनी मौसम के बीच अचानक बढ़ी गर्मी और उमस ने जनपदवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। दिन चढ़ते ही चिलचिलाती धूप और उमस के कारण घरों से लेकर बाजारों तक जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है। ऐसे में बिजली की लगातार कटौती और आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे और कूलर का सहारा ले रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती के चलते ये उपकरण भी बेअसर साबित हो रहे हैं। बिजली गुल होते ही घरों में उमस और गर्मी का असर बढ़ जा रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल---

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में बिजली की जरूरत सबसे अधिक होती है, लेकिन इसी समय बिजली की कटौती परेशानी का सबब बन रही है। कई इलाकों में बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से लोग परेशान हैं।

बिजली नहीं रहने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कामकाज और छोटे कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के बीच बिजली कटौती से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।

बारिश की आस, लेकिन उमस ने किया बेहाल----

मानसून के मौसम में लोगों को बारिश से राहत की उम्मीद रहती है, लेकिन फिलहाल उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। आसमान में बादल दिखाई देने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से वातावरण में उमस बनी हुई है।

अब लोगों की निगाहें एक ओर जहां बारिश की बूंदों पर टिकी हैं, वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग से निर्बाध बिजली आपूर्ति की उम्मीद है। जनपदवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गर्मी के इस दौर में बिजली कटौती पर अंकुश लगाने और आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

      प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...