⚡ ब्रेकिंग News

चोराटी पहाड़ के नजदीक एक युवक के संदेहास्पद हुईं मौत, जांच मे जुटी पुलिस.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के कांडी -मझिआंव मुख्य सड़क में चोरांटी पहाड़ के नजदीक एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी।कांडी पुलिस ने मृतक के शव को सड़क से पूर्व दिशा में एक झाड़ी से बरामद करते हुए कागजी परिक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी ।घटना शनिवार देर शाम की बतायी जा रही है। मृत युवक की पहचान घटहुआँ कला पंचायत अंतर्गत रतनगढ़ गांव निवासी जयनाथ यादव उर्फ सिपाही यादव के 17 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में किया गया है।पुलिस ने घटना स्थल के पास से एक बिना नम्बर का चावल लदा ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक बलि यादव पिता राजेन्द्र यादव घर रतनगढ़ को पूछताछ के लिए थाना लायी है।समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन थाना को नही दिया गया है। मृतक की माँ इंद्रावती देवी ने हत्या करने की आशंका व्यक्त की है।उसने बताया कि मेरा बेटा एफसीआई गोदाम से राशन ले जाने वाला ट्रेक्टर पर पिछले एक वर्ष से मजदूरी करता था।


पुलिस ने चावल लदा हुआ जो ट्रैक्टर जब्त कर थाना लायी है वह खुटहेरिया गाँव के किसी डीलर का बताया जा रहा है।इस विषय में एफसीआई गोदाम के गोदाम प्रभारी शाहिद अंसारी से संपर्क करने पर उनका फोन बंद आ रहा है।जिस कारण यह स्पस्ट नही हो सका कि गोदाम से वह खाद्यान किसका जा रहा था और ट्रैक्टर पर कितना बैग चावल लदा हुआ है।कुल मिलाकर यह घटना संदेह के घेरे में है। आकाश की मौत ट्रैक्टर से दुर्घटना होकर हुई है या अन्य कोई मार दिया है।अगर ट्रैक्टर से दब कर मौत होती तो मृतक का शव घटना स्थल पर सड़क में रहती जबकि पुलिस ने उसके शव को सड़क से पूर्व की ओर लगभग 100 गज दूर झाड़ी से बरामद की है।यह स्थिति संदेह को जन्म देती है। उसके शव को सड़क से कौन हटाकर उतनी दूर जाकर फेंक दिया ।मृतक का चेहरा काफी हद तक कुचल गया है। पूरा शरीर खून से लथपथ था। मृतक दो भाई व तीन बहन हैं।मृतक बहुत हीं गरीब परिवार से था ।उसका परिवार एक टूटे फूटे कच्चे घर में रहता है।मृतक की माँ इंद्रावती देवी व बहन सुनीता कुमारी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।बहन बार बार बेहोश हो जा रही है।

इस विषय में थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है।आवेदन प्राप्त होते ही  पुलिस कार्रवाई करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...