ATN NEWS 11:-स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले पूरे देश में देशभक्ति का माहौल है। इसी कड़ी में "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से आज भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
10 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ओझा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
प्राचार्य ने सभी देशवासियों से अपील की कि वे 15 अगस्त पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएं।
"हर घर तिरंगा सिर्फ एक अभियान नहीं, ये देशभक्ति का प्रतीक है। मैं सभी से अपील करता हूं कि अपने घर पर तिरंगा लगाकर स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाएं।"
तिरंगा यात्रा की शुरुआत एनसीसी के ए.एन.ओ प्रो. सच्चितानंद कुमार और मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष प्रो. कन्हैया सिंह के साथ हुई। एनसीसी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और मुख्य द्वार तक मार्च किया।
इस यात्रा में महाविद्यालय के प्रो. कमल नयन सिंह, बर्सर प्रो. फरीद आलम, प्रो. मधु सिंह, प्रोफेसर अभिषेक कुमार, बड़ा बाबू जितेंद्र सिंह, शमी कुमारी, दिवाकर पाठक, मुख्य लेखपाल राधा रमन सिंह चौहान उर्फ मुन्ना सिंह, विकास कुमार, संजीव तिवारी, अच्युतानंद तिवारी, अशोक कुमार, अमर कुमार सिंह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
देशभक्ति के रंग में रंगे इस तिरंगा मार्च ने पूरे परिसर को तिरंगे में रंग दिया। "हर घर तिरंगा" का संदेश अब घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से ATN NEWS 11 के लिए अनिल सिंह की रिपोर्ट ।

إرسال تعليق