संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी टनकुप्पा थाना क्षेत्र में हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष छापामारी अभियान के तहत कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला===
मामला 19 जुलाई 2025 का है, जब वादी ने टनकुप्पा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, जब पीड़ित परिवार अपने घर पर मौजूद था, तभी दल्लु मांझी अपने अन्य सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए वादी के ससुर के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस घटना में वादी के ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के संबंध में टनकुप्पा थाना में कांड संख्या-161/25 (दिनांक 19/07/2025) दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी।
पुलिस की कार्रवाई====
फरार व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान: प्रमोद कुमार उर्फ श्रवण मांझी (पिता- दल्लु मांझी), साकिन- बरडीहा टोला दुखी बिगहा, थाना- टनकुप्पा, जिला- गया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल एक अभियुक्त को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है।

إرسال تعليق