⚡ ब्रेकिंग News

रफ्तार भरी कार ने बाइक में मारी टक्कर,पत्नी-बच्चा बाल-बाल बचे, कार चालक वाहन समेत फरार.



महराजगंज। श्यामदेउरवा चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर सवार उसकी पत्नी और बच्चा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार के टोला बरौली निवासी मनोज अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से ससुराल से घर लौट रहे थे। वह श्यामदेउरवा चौराहे से करीब 200 मीटर पहले पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मनोज बाइक से सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि बाइक पर पीछे बैठे उनकी पत्नी और बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजवाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

      प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...