मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद । आज दिनांक 19/08/2026 साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट से संबंधित मामलों के प्रभावी निराकरण को लेकर आज मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। *औरंगाबाद से जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा एवं Cyber DSP सहित संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।*
बैठक में साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के त्वरित निष्पादन, धनराशि की बहाली तथा विभिन्न साइबर सुरक्षा मॉड्यूल में लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान *Grievance Redressal Module* में जिलेवार प्रगति की समीक्षा की गई। औरंगाबाद जिले में प्राप्त कुल *28 शिकायतों में से 27 शिकायतों का निष्पादन* कर दिया गया है, जबकि मात्र *01 शिकायत लंबित* है। इस प्रकार जिले में शिकायतों के निष्पादन की उपलब्धि *लगभग 97 प्रतिशत* है।
*Money Restoration Module* की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बिहार में साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों की धनराशि की बहाली की उपलब्धि *70.06 प्रतिशत* है। इस क्षेत्र में भी औरंगाबाद जिला द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। जिले में धनराशि की बहाली से संबंधित *68 मामलों में से 61 मामलों में LEA Orders का निष्पादन* किया जा चुका है, जबकि मात्र *07 मामले लंबित* हैं। इसी क्रम में *Unlawful Content Removal* की राज्यस्तरीय प्रगति *81.69 प्रतिशत* बताई गई। साइबर अपराध से संबंधित आपत्तिजनक एवं अवैध सामग्री को समयबद्ध तरीके से हटाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में *CIAR से संबंधित जिलेवार स्थिति* की भी समीक्षा की गई। औरंगाबाद जिले में प्राप्त कुल *337 अनुरोधों में से 298 अनुरोधों का निष्पादन* कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में *93.32 प्रतिशत अनुरोधों का निष्पादन* किया जा चुका है। मुख्य सचिव द्वारा साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण, फंसी हुई धनराशि की अधिकतम बहाली तथा साइबर अपराध से संबंधित अवैध सामग्री को हटाने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
*औरंगाबाद जिले द्वारा Grievance Redressal, Money Restoration एवं CIAR सहित विभिन्न मॉड्यूल में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है।* जिला प्रशासन द्वारा साइबर अपराध से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आमजन को साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं से सुरक्षित रखने हेतु निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

إرسال تعليق