थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -: लालगंज -बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला में देर रात हुए विवाद के बाद मनीष पांडे की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मनीष के सिर पर चारपाई की पाटी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल मनीष पांडे को परिजन रात में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मनीष की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने रोशन पांडे, अमरीश पांडे और छोटू पांडे पर घटना में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस घटना के कारणों और विवाद की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के महसो पूरब टोला का है.

Post a Comment