महराजगंज। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप "गांव की समस्या, गांव में समाधान" अभियान के तहत शुक्रवार को सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत दरौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, जल निकासी, सड़क, बिजली, शौचालय तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की। इस दौरान लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया तथा शिकायतों का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया गया।
ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएं तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही हो, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

إرسال تعليق