⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी पुलिस को बड़ी सफलता हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुए एक चर्चित हत्याकांड मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कांड में संलिप्त एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वजीरगंज थाना क्षेत्र के ताली गांव निवासी शहबाज खान (पिता- रहीम खान) के रूप में हुई है।

​उल्लेखनीय है कि 27 जून 2024 की रात वजीरगंज पुलिस को केनार-पवई सड़क पर पवई पुल के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा था। मौके से पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया था।

​मामले को लेकर वजीरगंज थाना में कांड संख्या 422/24 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तीन खोखा और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

​थानाध्यक्ष ने बताया कि लंबित कांडों और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहबाज खान को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।



==================




 गयाजी वजीरगंज पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद,एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार।





​गयाजी 

जनपद पुलिस ने वजीरगंज थाना क्षेत्र से गायब हुई एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना में संलिप्त एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

​मामला 1 जुलाई 2026 का है, जब पीड़ित पिता ने वजीरगंज थाने में आवेदन देकर अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, बच्ची घर से पूजा-अर्चना के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने पुलिस की शरण ली।

​प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को वजीरगंज थाना कांड संख्या 280/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी व गुप्त आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

​मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवलेश कुमार (पिता- स्व. लाटो मांझी), निवासी- कसिथाडीह, थाना वजीरगंज, जिला गया के रूप में हुई है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...