देव से मो अरशद का रिपोर्ट.
औरंगाबाद:- आज 15 अगस्त 2026 को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरगांवा पंचायत भवन, उर्दू प्राथमिक विद्यालय कन्तरी, में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान हुआ जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा कार्यक्रम के दौरान मोइन अंसारी ने देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानीयों को याद करते हुए लोगों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और संघर्ष से मिली है नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल कन्तरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया इस मौके पर अशोक पांडे, डॉक्टर बसंत सिंह,मोहम्मद मंजूर आलम, मास्टर मोहम्मद शफीक अंसारी, मोहम्मद आसिफ अली, रामदास पासवान, रामस्वरूप भुइंया, चंद्रदीप पासवान, जहांगीर आलम, अरशलान अरशद, नेसार अंसारी, डॉ अनवर साहब, मोहम्मद मुनव्वर आलम मास्टर मोहम्मद गफ्फार अंसारी, नसीमा खातून, शगुफ्ता तबस्सुम, जूही परवीन आदि मौजूद रहे.

Post a Comment