⚡ ब्रेकिंग News

लालगंज में घाट जाने वाला रास्ता गंदगी से पटा, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर.

 



थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले के थाना लालगंज के लालगंज बाजार से कुआनो-मनोरमा घाट तक जाने वाला रास्ता इन दिनों गंदगी से पटा हुआ है। जगह-जगह कूड़े-कचरे के ढेर लगे होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते रास्ते की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है।


घाट तक जाने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद नियमित सफाई नहीं होने से सड़क के किनारे गंदगी जमा है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों की ओर से नियमित रूप से सफाई नहीं कराई जा रही है। कई दिनों तक कूड़ा पड़ा रहने के बावजूद उसे उठाने की सुध नहीं ली जाती। इससे स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर लालगंज बाजार से कुआनो-मनोरमा घाट तक विशेष सफाई अभियान चलाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...