थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र का मामला,लालगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल केशरी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके सिपाही पति नागेन्द्र ने हंगामा खड़ा कर दिया। पति ने बिना फैयार दर्ज किए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पीएम हाउस पर ही अपने सीनियर्स के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा।
मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल केशरी वर्मा 22 अगस्त को अपने घर प्रतापगढ़ से वापस लालगंज थाने आ रही थी। भाई के साथ प्रतापगढ़ स्टेशन जाते समय अचानक हेड इंजरी हो गई थी। इसके बावजूद वह थाने पर ड्यूटी करती रही।
बीती रात पहरा की ड्यूटी पूरी करने के बाद आवास पर उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति नागेन्द्र ने एसपी ऑफिस में तैनात कर्क और दीपक मिश्रा पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि घायल होने के बाद भी पत्नी से लगातार ड्यूटी कराई गई, समय पर इलाज नहीं मिला। मामले को लेकर पीएम हाउस पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
सवाल उठ रहा हैं की समझा बुझा कर तो शांत कर देंगे लेकिन क्या उस जिंदगी को पुलिस वापस दें सकेगी क्या.

Post a Comment