झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- जब सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाएं और चलना तक मुश्किल हो जाए, तो लोग अक्सर सिस्टम को कोसते हैं। लेकिन गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के लोगों का मुखिया अलग निकले। लगातार बारिश के कारण पतीला पंचायत के बेलहथ, चोका और पतीला समेत कई गांवों की गलियां और सड़कें कीचड़ से भर गई थीं। लोगों का पैदल निकलना भी दूभर था। जनता की परेशानी देख पतीला पंचायत के मुखिया सह कांडी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने किसी सरकारी फंड या विभागीय आदेश का इंतजार नहीं किया। उन्होंने अपने निजी खर्च से युद्ध स्तर पर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। गांव-गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी और मोरम डलवाया जा रहा है। मोरम बिछते ही ग्रामीणों को जलजमाव और फिसलन से बड़ी राहत मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि संकट के समय हमारा मुखिया हमेशा साथ खड़ा रहता है। इस पर मुखिया अमित दुबे ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा मुख्य संकल्प है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से काम में थोड़ी बाधा आ रही है, लेकिन हम रुकेंगे नहीं। पंचायत की हर प्रभावित गली में मिट्टी-मोरम डालकर मरम्मत पूरी की जाएगी, ताकि किसी भी राहगीर को परेशानी न हो। एक जनप्रतिनिधि का यह कदम पूरे प्रखंड में चर्चा और सराहना का विषय बना हुआ है।

إرسال تعليق