⚡ ब्रेकिंग News

सैकड़ों की संख्या में जेएसएलपीएस कैडर महिलाये पहुंची प्रखंड कार्यालय, आखिर क्यों? आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।

 



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़व जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में पहुंची जेएसएलपीएस कैडर महिलाओं ने मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय की अनुपस्थिति में नाजिर संजय सक्सेना व जेएसएलपीएस के बीपीएम विक्रांत कुमार को आवेदन सौंपा।जेएसएलपीएस कैडर संघ कांडी की ओर से सौंपे गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया गया है कि कांडी प्रखंड में एल एच बी आर पी, एफ एल सी आर पी, ए डब्ल्यू, ए के एम, ए पी एस व सी आर पी ई पी से जुड़े कैडर पिछले कई वर्षों से अपने क्षेत्रों में पूरी निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। निर्धारित कार्यों के साथ-साथ उन्हें कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है।


आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्य का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मानदेय उसी अनुपात में नहीं बढ़ने से कैडरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने मांग की है कि कुशल कैडर को न्यूनतम 800 रुपये प्रतिदिन व अकुशल कैडर को 400 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिया जाए। साथ ही कार्यक्षेत्र की दूरी के अनुसार यात्रा भत्ता, अन्य आवश्यक भत्ते व अतिरिक्त कार्य के लिए अलग से अतिरिक्त भत्ता उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर कैडर ममता देवी ने कहा कि हम लोग कई वर्षों से पूरी ईमानदारी से गांव-गांव जाकर काम कर रहे हैं, लेकिन कम मानदेय से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार हमारी मेहनत को देखते हुए मानदेय में बढ़ोतरी करे। जबकि प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने कहा कि जेएसएलपीएस कैडर महिलाओं की मांगें जायज हैं। वे जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को मजबूत कर रही हैं। उनकी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, महिला अध्यक्ष प्रतिमा देवी, सचिव कंचन कुंवर, पूनम देवी, सीता देवी, दीपांजलि देवी, सुनैना देवी, बसंती कुंवर, मंजू देवी, गंगा देवी, संगीता देवी, रूपांति कुमारी, सीमा देवी सहित सैकड़ों जेएसएलपीएस कैडर महिलाएं उपस्थित थीं। सभी महिलाओं ने कहा कि यदि उचित मानदेय नहीं मिलेगा तो ह्म अब रांची पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...