⚡ ब्रेकिंग News

पिछले चार दिनों से मध्यान भोजन बंद है, शिक्षक से लेकर बच्चे परेशान।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के खुटहेरिया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग में तीन  रसोइया द्वारा इस्तीफा देने के कारण  पिछले चार दिनों से मध्याह्न भोजन बन्द है।स्कूल प्रभारी गोविंदर राम ने शुक्रवार को  बीआरसी कार्यालय को  आवेदन देकर नया रसोइया चयन होने तक बगल के स्कूलों से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग किये हैं। विदित हो कि उक्त विद्यालय की चार रसोइया में से तीन रसोइया रीता देवी ,ऊना कुँवर व रेखा देवी ने अल्प मानदेय दो हजार में कार्य करने से इनकार करते हुए इस्तीफा दे दी है।जबकि एकमात्र रसोइया इंदा देवी से खाना बनाना सम्भव नही है।मवि गोसांग में 4 अगस्त से एमडीएम बन्द है ।जबकि 5 अगस्त को व्यवस्था बना कर  एमडीएम बना था ।जबकि 6 अगस्त से अभी तक एमडीएम बन्द है। बीईईओ के आदेश संख्या 214 दिनांक 1 /8 / 2026 के निर्देश पर पर्यवेक्षक के देख रेख में 5 अगस्त को विद्यालय प्रांगण में रसोइया चयन के लिए एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें काफी संख्या में माताएं  शामिल हुई थीं लेकिन किसी ने भी अल्प मानदेय दो हजार में एमडीएम बनाने के लिए तैयार नही हुईं।इस विद्यालय में 327 बच्चे नामांकित हैं जिन्हें मध्याह्न भोजन नही बनने के कारण चार दिनों से एमडीएम नही मिल रहा है।स्कूल के सभी शिक्षक व प्रबंधन समिति के सभी लोग रसोइया के लिए काफी प्रयासरत हैं लेकिन सफल नही हो पा रहे है  प्रधानमंत्री पोषण योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो किसी परिस्थिति में बन्द नही होना चाहिए लेकिन चार दिनों से योजना बन्द है। इस योजना के सफलता के पीछे रसोईया की भूमिका सबसे अग्रणी है लेकिन सरकार ने अल्प मानदेय मात्र 2 हजार में एक महीना तक पूरे दिन खाना बनवा रही है जो रसोइया महिलाओं का शोषण कहा जाएगा ।


इस विषय में बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि विद्यालय प्रभारी द्वारा एमडीएम बन्द होने की लिखित सूचना मिली है समस्या को जिला कार्यालय को पहुंचा दिया गया है।जिला कार्यालय से जो भी निर्देश मिलेगा अनुपालन होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...