ATN NEWS 11:-आज राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त के अवसर पर पूरे देश के साथ बस्ती में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक हर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया गया।
इसी उपलक्ष्य में ATN NEWS 11 कार्यालय बस्ती में भी प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बंधुओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण के साथ हुई और सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यों को तिरंगा झंडा भी वितरित किया गया।
"आजादी के इस पर्व पर हम सबको एकजुट होकर देश की प्रगति के लिए काम करना है। तिरंगा हमारी शान है।"
कार्यक्रम में एडवोकेट श्री राम प्रसाद चौरसिया जी, श्री पवन कुमार चौरसिया जी, श्री राम कृपाल दूबे जी, श्री बी के लाल जी, श्री विजय गुप्ता जी, श्री ज्ञानचंद दूबे जी, श्री रामजीत चौधरी जी, श्री सुजीत कुमार यादव जी, श्री गुलाब चंद श्रीवास्तव जी, श्री लल्लू गिरी जी, श्री शिव कुमार दूबे जी, श्री मनीष त्रिपाठी जी, श्री मनोज पासवान जी, श्री राम सुंदर राजभर जी, श्री जनार्दन तिवारी जी, श्री ओम प्रकाश गुप्ता जी, श्री विजय प्रताप सिंह जी, श्री दिवाकर विक्रम सिंह जी, श्री ओम शंकर चौरसिया जी, श्री लालकृष्ण उपाध्याय जी, श्री राजेश श्रीवास्तव जी, श्री मस्तराम राजभर जी, श्री अनिल पासवान जी, श्री विपिन शर्मा जी, श्री अखंड प्रताप सिंह जी, श्री हजारी प्रसाद गुप्ता जी, श्री सचिन कन्नौजिया जी, श्री राम औतार जी, श्री वसीम खान जी, श्री आनंद प्रकाश चौरसिया जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देशभक्ति और एकता के संदेश के साथ ATN NEWS 11 कार्यालय में संपन्न हुआ ये कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
बस्ती से ATN NEWS 11 के लिए संजय कुमार चौरसिया की रिपोर्ट.


Post a Comment