⚡ ब्रेकिंग News

80वें स्वतंत्रता दिवस पर मगध क्षेत्र के आईजी कार्यालय में फहराया गया तिरंगा, आईजी ने दी शुभकामनाएँ।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षकविकाश वैभव (आईजी), मगध क्षेत्र, गयाजी के कार्यालय परिसर में भव्य समारोह के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।ध्वजारोहण समारोह के दौरान मगध प्रमंडल के आयुक्त, गया के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित मगध क्षेत्र और गया जिला प्रशासन के कई अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। इस गौरवमयी अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र ने समस्त गया पुलिस परिवार और आम नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए आईजी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया, ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...