संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के पावन अवसर पर आज, 15 अगस्त 2026 को गयाजी के ऐतिहासिक हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम गांधी मैदान में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गरिमामय माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान सुरक्षा, प्रशासनिक दक्षता और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मगध प्रमंडल के आयुक्त, मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकाश वैभव (IG), गयाजी के जनपद पदाधिकारी,वरीय पुलिस अधीक्षक ,नगर पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहित जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य नागरिक, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन उपस्थित रहे। पूरे मैदान में देशभक्ति के जयघोष से माहौल गुंजायमान रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

إرسال تعليق