ATN NEWS 11:-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के वार्ड नंबर 70 में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां 151 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा युवा शक्ति संगठन के माध्यम से आयोजित की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। तिरंगे को कंधों पर लेकर निकले लोगों के जयकारों से पूरा वार्ड गूंज उठा।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 70 के पार्षद श्री रामनिवास बंसल जी, बीजेपी सपोर्टर मिस अनुपमा जी और युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने "हर घर तिरंगा" और "वंदे मातरम" के नारे लगाए।
पार्षद रामनिवास बंसल: "आज 151 फीट का तिरंगा लेकर हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देश की एकता और अखंडता सबसे ऊपर है। युवा शक्ति संगठन को इस पहल के लिए बधाई।"
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान और झंडा वंदन किया गया। लोगों ने संकल्प लिया कि इस 15 अगस्त हर घर तिरंगा जरूर फहराएंगे।
गाजियाबाद के वार्ड 70 से देशभक्ति से भरी इस तिरंगा यात्रा की पूरी खबर दीपक त्रिपाठी के साथ ATN NEWS 11 के लिए।

إرسال تعليق