⚡ ब्रेकिंग News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार.




महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी समेत संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को नसीम पुत्र सुकुरूद्दीन निवासी बैजौली, थाना श्यामदेउरवा विवाह करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में आरोपी के पिता सुकुरूद्दीन पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।


 नाबालिग होने की पुष्टि के बाद बढ़ीं धाराएं...

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता की उम्र नाबालिग होने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे आरोपी नसीम (करीब 30 वर्ष) को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई...

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक साक्षी सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष सिंह और महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

         प्रभारी महारजगंज

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...