⚡ ब्रेकिंग News

पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय इंटर के छात्र का शव, गांव में हड़कंप.






महराजगंज। बागापार पुलिस चौकी क्षेत्र के नदुवा गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 19 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र का शव गांव के पश्चिम स्थित पोखरे के पास आम के पेड़ से प्लास्टिक के पट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

मृतक की पहचान संगम चौहान (19) पुत्र रमेश चौहान के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट (कक्षा 12) का छात्र था। ग्रामीणों ने सुबह पेड़ से शव लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर बागापार पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता रमेश चौहान ने बताया कि बेटे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

      प्रभारी महराजगंज 

        कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...