संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती.
बस्ती, - रविवार राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के तत्वावधान में पिछले दो महीने से अधिक समय से चल रही गांव गांव क्रमिक जन आक्रोश चौपाल की श्रृंखला के क्रम में आज बस्ती ज़िले के गंधारिया गजराज (छीतही खुर्द) गांव में एक महत्वपूर्ण जन चौपाल का आयोजन किया गया।
यह बैठक मुख्य रूप से यूजीसी रेग्युलेशन (UGC Regulation) के काले कानून के विरोध, समाज, राष्ट्र तथा वर्तमान जातिवादी राजनीति के प्रभावों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
बैठक के मुख्य बिंदु एवं चर्चा
राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा अध्यक्ष, श्री राम जी पाण्डेय
यूजीसी रेग्युलेशन का विरोध कार्यक्रम के दौरान ने यूजीसी के नए प्रावधानों को काला कानून करार देते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था और सामान्य वर्ग के अधिकारों के खिलाफ बताया।
मुख्य वक्ता रामप्रताप सिंह जी ने कहा कि इस तरह के नियम समाज में दूरियां बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
जातिवादी राजनीति पर मंथन: वर्तमान समय की जातिवादी राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सोचने की आवश्यकता है।
सेक्टर प्रभारी मुख्य वक्ता अमितेष प्रताप सिंह जी ने संगठन की मजबूती: समाज को एकजुट करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
वक्ता प्रमोद सिंह जी
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रमुख उपस्थिति
स्थान: गंधारिया गजराज, छीतही खुर्द, बस्ती
समय: दोपहर 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
सेक्टर संयोजक: श्री जय सिंह राठौर जी
प्रमुख वक्ता एवं गणमान्य अतिथि:
श्री राम जी पाण्डेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा)
श्री राम प्रताप सिंह (प्रमुख वक्ता)
श्री अमितेश प्रताप सिंह
श्री प्रमोद सिंह
श्री विजय पाल सिंह जी
इनके अतिरिक्त क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध ग्रामीण, युवा एवं क्षेत्रीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस वैचारिक संग्राम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

إرسال تعليق