⚡ ब्रेकिंग News

सबका योजना सबका विकास अभियान के तहत ग्राम सभा का किया गया आयोजन आखिर कहां लिए जानते हैं ख़बर के माध्यम से।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।






एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र की मझिगावां पंचायत कार्यालय में गुरुवार को "सबका योजना, सबका विकास" अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए पंचायत सचिव हुसैन अंसारी ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंचायत के लिए "गरीबी मुक्त एवं बेहतर आजीविका पंचायत" थीम का चयन किया गया है, जिसके तहत रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका सुदृढ़ करने तथा गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में योजनाएं तैयार की जाएंगी। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों से पंचायत की विकास योजनाओं के संबंध में सुझाव भी लिए गए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीपीआरसी कांडी एजाज अंसारी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुनील यादव, सहायक दिनेश गुप्ता, ग्रामीण जितेंद्र चौबे, बलराम चौबे, अनिल यादव, सुनार रजवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...