⚡ ब्रेकिंग News

दोस्ती में फंसाकर बंधक बनाया, पिस्टल के बल पर पढ़वाए कलमे: मुरादाबाद में मतांतरण का आया सनसनीखेज मामला.

 



मुरादाबाद (डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ):-हिंदू महिला को अपने घर बुलाकर पिस्टल तानकर उसका मतांतरण कराने वाले आरोपित सुल्तान सलाउद्दीन और उसकी पत्नी मेहनाम बेगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मौलवी और दो अज्ञात आरोपित फरार है। आरोपितों ने पिस्टल तानकर महिला से जबरन कई कलमे भी पढ़वाए थे। शादीशुदा होने के बाद भी हिंदू महिला से जबरन निकाह करने का प्रयास किया। तीन दिन महिला को बंधक बनाकर रखा। कई बार छेड़छाड़ भी की।


मझोला क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला करीब पांच साल से अपने पति से अलग रह रही है। उनकी तीन साल पहले इसी मुहल्ले के सुल्तान सलाउद्दीन की पत्नी मेहनाम बेगम से मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। इसी दोस्ती के बीच सलाउद्दीन ने साजिश रचनी शुरू कर दी। महिला भी दंपती की साजिश को समझ नहीं पाई। उन्हें इस बात का अंदेशा बिल्कुल नहीं था कि उसके साथ साजिश रची जा रही है।


  एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि छह फरवरी 2026 को आरोपित महिला मेहनाज़ बेगम उसे विश्वास में लेकर अपने घर बुलाकर ले गई, जहां उसका पति सुल्तान सलाउद्दीन, एक मौलवी और दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे। आरोपितों ने उसे बंधक बना लिया और सलाउद्दीन ने लाइसेंसी पिस्टल के बल पर मतांतरण कराया। मौलवी ने कई कलमे भी पढ़वाए।


मतांतरण कराने के बाद सलाउद्दीन ने अपने साथ महिला पर निकाह करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन महिला ने विरोध किया तो मौलवी ने निकाह नहीं कराया। इसके बाद महिला को बंधक बना लिया गया। आरोपित सुल्तान सलाउद्दीन ने उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की।


किसी तरह वहां से निकलने के बाद भी आरोपितों ने रास्ते में मिलने पर हत्या की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपित पति पत्नी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। 


महिला का मतांतरण जिस पिस्टल को तानकर कराया गया था वह लाइसेंसी पिस्टल है। ऐसे में पुलिस ने पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही पिस्टल को अपने कब्जे में लेगी। इसके बाद पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...