⚡ ब्रेकिंग News

सावित्रीबाई फुले सुवर्ण भूमि बौद्ध विहार में आषाढ़ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सावित्रीबाई फुले सुवर्ण भूमि बौद्ध विहार में बुधवार को आषाढ़ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीपी केन्द्रीय अध्यक्ष जनेश्वर बौद्ध ने की। कार्यक्रम से पूर्व मोमबत्ती जलाकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जहां उपस्थित उपासक वा उपासिका को संबोधित करते हुए परीखा बौद्ध ने कहा कि यदि इस बौद्ध विहार को पर्यटन स्थल का दर्जा मिल जाए, तो यह कांडी प्रखंड का प्रमुख आकर्षण केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थल को समुचित विकास की आवश्यकता है।


चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कर तथा सुव्यवस्थित पार्क विकसित किए जाने से इसकी सुंदरता और उपयोगिता दोनों बढ़ेंगी। उन्होंने सभी लोगों से इस स्थान के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं पटना से पधारे भन्ते शुशील पाल एवं भन्ते संघ पाल ने भी उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के विचारों और धम्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मौके पर सोहन राम, बलराम पासवान, रामबिहारी राम, रामनरेश बौद्ध, सुरेन्द्र विश्वजीत, रामप्यारे मेहता, लक्ष्मण प्रसाद मेहता, मुन्दीका राम, विकास भारती सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...