⚡ ब्रेकिंग News

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, जांच जुटी पुलिस।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला पंचायत के रतनगढ़ गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से टेंपू के जरिए कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव रेफर कर दिया।घायल राजेंद्र यादव (48 वर्ष) पिता उखमजी यादव ने बताया कि वह अपनी ही जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के आनंद यादव उर्फ बबलू यादव, सकोला देवी, सुदेश्वर यादव सहित कई लोग कथित रूप से कुदाल और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। राजेंद्र ने आरोप लगाया कि हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। घटना के समय घर में मैं और मेरी पत्नी ही मौजूद थे। सूचना पर कांडी थाना के एसआई रॉबिन उरांव अस्पताल पहुंचे और घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...