मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद.
औरंगाबाद। आज दिनांक 26/07/2026 प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्यंजय मिश्रा के शनिवार देर रात अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दरम्यान निधन हो गया। पिछले कई सालों से न्यायिक हिरासत में गया और औरंगाबाद जेल में बंद थे। मृत्यंजय मिश्रा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत मिश्र बिगहा गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम अचानक तबीयत खराब हो गई, तो तत्काल जेल प्रशासन ने गया मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दरम्यान तबीयत सुधार के बजाय बिगड़ती गई और अंततः अंतिम सांस ली। प्रशासन ने कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव को परिवार को सूपुर्द कर दिया। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मिश्र बिगहा गांव में किया जाएगा। उनके निधन से परिवार एवं गांव में मातम पसरा हुआ है।


إرسال تعليق