झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घर से मैट्रिक का रजिस्ट्रेशन कराने निकली छात्रा अकेले गाड़ी पकड़ कर हजारीबाग जिला के टंडवा पहुंच गई। जहां उसका प्रेमी काम करता है। लड़की के स्कूल से वापस नहीं आने पर परिजनों ने पता लगाना शुरू किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंत में गांव वालों ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर उसका पीछा करने का निर्णय लिया। यह मामला कांडी थाना क्षेत्र के सुंडीपुर गांव का है। लड़का और लड़की इसी गांव के रहने वाले हैं। मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में चार व्यक्ति अपनी गाड़ी से मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुरुवार को शाम के 6:00 बजे सुंडीपुर से निकले। वे टंडवा पहुंचकर थाना में संपर्क करने का प्रयास किया। फिर मोबाइल लोकेशन के आधार पर जिस कमरे में लड़का लड़की व अन्य लोग सो रहे थे वहां पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। रात में ही वहां से वापस लेकर सुंडीपुर लौटे। इस मामले की सूचना लड़की पक्ष ने कांडी थाना को दिया। पुलिस आकर काल्पनिक नाम रमेश चौधरी, निवासी सुंडीपुर को लड़की के साथ थाना ले गई। जहां लड़की के परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। सूचक ने कहा है कि काल्पनिक नाम रमेश चौधरी ने पहले फैसला कर उसकी नाबालिग लड़की बहला फुसलाकर भगा ले गया था एवं जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। दो महीना पहले भी उसने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। गार्जियन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार इन लोगों का प्रेम प्रसंग 3 वर्षों से चल रहा था। कांडी थाना कांड संख्या 78/26 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।

إرسال تعليق