⚡ ब्रेकिंग News

उमगेश्वरी मंदिर परिसर में संज्ञा समिति प्रखंड मदनपुर का हुआ गठन, अध्यक्ष बने सतीश कुमार पाठक ।






मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।







औरंगाबाद। आज 13/07/2026 संज्ञा समिति (शाकद्वीपीय ब्राह्मण संगठन) गयाधाम जिला इकाई के आह्वान पर प्रखंड मदनपुर इकाई का गठन, श्री मां उमंगेश्वरी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संज्ञा समिति जिला औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, सचिव विनय कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष उज्ज्वल रंजन, संयोजक अजीत मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक पांडेय एवं संचालन उज्ज्वल रंजन ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सूर्य की विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रखंड इकाई के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने संज्ञा समिति द्वारा विगत एक वर्ष में किए गए सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक परिवार को एक सूत्र में जोड़ते हुए शिक्षा, संस्कार, सामाजिक सहयोग एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता है।

जिला सचिव विनय कुमार मिश्र ने कहा कि संज्ञा समिति शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का एक पुराना एवं प्रतिष्ठित संगठन है। इसे सभी के सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय भागीदारी से और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गठन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

प्रखंड मदनपुर इकाई के नव-निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—अध्यक्ष: सतीश कुमार पाठक ,सचिव:  रूपेश कुमार पाठक,संयोजक:नीरज कुमार पाठक,उपाध्यक्ष:नवीन कुमार पाठक,कोषाध्यक्ष:अरुण कुमार पाठक,संयुक्त सचिव: अधिवक्ता  प्रभात कुमार पंकज ,कार्यकारिणी सदस्य:  विष्णु पाठक, नितेश पाठक, कमलेश पाठक, राजेश पाठक, ज्योतिष पाठक एवं अरविंद पाठक।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित व्यक्तियों ने नवगठित प्रखंड इकाई को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...