ATH NEWS 11:-"मेरे पति को मेरे सामने दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया, अब उसी हत्या के मुकदमे में गवाही देने की वजह से मुझे भी मारने की साजिश रची जा रही है। मैं बहुत डरी हुई हूं, मुझे बचा लीजिए।" यह दर्द और खौफ बरेली की रहने वाली शिक्षिका संगीता गंगवार का है। अपनी जान खतरे में देख उन्होंने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
पति और देवर दोनों की हो चुकी है हत्या----
संगीता गंगवार ने बताया कि साल 2021 में उनके देवर विनोद गंगवार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उसके पति पुष्पेंद्र गंगवार अदालत में भाई की हत्या की मजबूती से पैरवी कर रहे थे। इसके बाद साल 2024 में उनके पति पुष्पेंद्र गंगवार को भी बीच चौराहे पर गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने दावा किया है कि वह अपने पति की हत्या की चश्मदीद गवाह हैं और अदालत में उनकी गवाही भी पूरी हो चुकी है।
إرسال تعليق