⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी रेल्वे स्टेशन से दो शातिर मोबाइल चोर तहत 40 हजार के चोरी के साथ गये दबोचाये।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय  मंडल अंतर्गत गयाजी रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF), CPDS, CIB और जीआरपी (GRP) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। स्टेशन परिसर में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो शातिर मोबाइल चोरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी---

​गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर हावड़ा छोर स्थित एफओबी (FOB) के पास स्टॉल के पास गश्त के दौरान टीम को दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे। पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के दो महंगे स्मार्ट फोन बरामद हुए। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है।

​भूपेंद्र यादव (उम्र 22 वर्ष)  पिता:- हजारी यादव, निवासी ग्राम पिपरा, थाना: गोह, जिला:- औरंगाबाद (बिहार)।

​बरामदगी:- पोको कंपनी का लॉक स्क्रीन टच मोबाइल। ​डीरी काडे उम्र 19 वर्ष - पिता:- अशोक काडे, निवासी:-ग्राम मंडला, थाना: विदिशा, जिला:- सांची मध्य प्रदेश ।

​बरामदगी:- रियलमी  कंपनी का लॉक स्क्रीन टच मोबाइल। ​कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये मोबाइल गया स्टेशन पर रेल यात्रियों से चोरी किए थे।

​जीआरपी थाना गया में मामला दर्ज ​मौके पर ही नियमानुसार जब्ती सूची बनाकर दोनों मोबाइलों को जब्त किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 बताई जा रही है। ​इसके बाद दोनों आरोपियों को बरामद मोबाइलों के साथ जीआरपी थाना गया के सुपुर्द कर दिया गया। उनके विरुद्ध कांड संख्या 189/2026 (दिनांक 20/07/2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) एवं 3(5) में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​अभियान में शामिल टीम---

​इस सफल कार्रवाई में रेसुब पोस्ट गया के उप-निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, प्र०आ० संजय कुमार राय, प्र०आ० बशिष्ट यादव, आरक्षी ए.के. सक्सेना, रौशन कुमार, राकेश कुमार सिंह; CPDS टीम के उ०नि० मुकेश कुमार व आरक्षी अमित कुमार; CIB गया के आरक्षी दीपक ओझा तथा जीआरपी थाना गया की महिला सिपाही पूजा कुमारी व रूबी कुमारी शामिल थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...