ATH NEWS :-भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए कृष्णा डायमंड ने मानव सेवा का अनोखा संकल्प लिया है। संस्था ने आगामी 15 दिनों तक सड़क पर निकलकर राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के बीच ठंडा पानी और शरबत वितरित करने का निर्णय लिया है।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों को थोड़ी राहत और ठंडक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा अभियान शुरू किया गया है।
कृष्णा डायमंड के इस सामाजिक कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। संस्था का कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी इस तरह के जनहित कार्य जारी रहेंगे।

إرسال تعليق