संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :;प्रेम त्रिकोण पुलिस के दो सारथी, परैया थाना के ड्राइवर ने कोतवाली थाना के ड्राइवर को मारी गोली।गयाजी पुलिस महकमे में हड़कंप पितामहेश्वर में महिला सिपाही के घर पहुंचे परैया के ड्राइवर ने दूसरे ड्राइवर पर किया जानलेवा हमला।
यह घटना गया के पितामहेश्वर मोहल्ले (सिविल लाइन थाना क्षेत्र) में शनिवार, 2/5/2026 की अहले सुबह घटित हुई।
पूरी घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। वर्तमान में कोतवाली थाना में तैनात एक महिला सिपाही पहले परैया थाना में कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि परैया थाने में रहने के दौरान वहां के निजी ड्राइवर गौतम कुमार से उसके संबंध थे। बाद में सिपाही का तबादला कोतवाली थाना हो गया, जहाँ उसकी नजदीकी कोतवाली थाने के सरकारी चालक नीरज कुमार से बढ़ गई।
विवाद और गोलीबारी:-
शनिवार की सुबह जब कोतवाली थाना का ड्राइवर नीरज कुमार, महिला सिपाही के पितामहेश्वर स्थित किराए के कमरे पर मिलने पहुंचा था, तभी परैया थाना का निजी ड्राइवर गौतम कुमार भी वहां आ धमका। दोनों ड्राइवरों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आक्रोशित होकर गौतम कुमार ने नीरज पर कट्टे से फायरिंग कर दी गोली नीरज के कंधे में लगी। घायल होने के बावजूद नीरज खुद बाइक चलाकर कोतवाली थाना पहुंचा और अपने साथियों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस की कार्रवाई:-
घायल नीरज कुमार का इलाज फिलहाल मगध मेडिकल कॉलेज (ANMMCH) में चल रहा है, जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। सिटी एसपी (कोटा किरण कुमार) ने घटना की पुष्टि की है।
मुख्य आरोपी, परैया थाना का निजी ड्राइवर गौतम कुमार, गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।
घायल- नीरज कुमार (कोतवाली थाना का सरकारी चालक)।
आरोपी:- गौतम कुमार (परैया थाना का निजी चालक)।
एक महिला सिपाही (वर्तमान में कोतवाली थाना में लिपिक के पद पर तैनात)।

Post a Comment