⚡ ब्रेकिंग News

'मैं किसी और की हूं'; सुहागरात पर दूल्हे को जड़ा थप्पड़-जाने पूरा मामला...

 

'मैं किसी और की हूं'; सुहागरात पर दूल्हे को जड़ा थप्पड़-जाने पूरा मामला...

रामपुर:- उत्तर प्रदेश के रामपुर में दूल्हे को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। शादी के बाद दूल्हे के साथ इस प्रकार की वारदात हुई, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। शादी के बाद सुहागरात के मौके पर नई नवेली दुल्हन ने अलग ही रूप दिखाया। दूल्हन के कमरे में पहुंचे दूल्हे को पास भी नहीं फटकने दिया। दूल्हे ने जब कारण पूछा तो दूल्हन ने खुद को किसी और की बताया। इसके बाद दूल्हे को थप्पड़ मार दी। परिवार में इस मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद पंचायत तक मामला पहुंच गया। इसमें दूल्हन के भी घरवाले भी पहुंचे थे। पंचायत के दौरान विवाद इतना गहरा गया कि दूल्हे की पिटाई कर दी गई। इसमें उसका सिर फूट गया। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

क्या है पूरा विवाद?---

रामपुर जिले के विलासपुर क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को युवक की शादी हुई थी। गाजे-बाजे के साथ आई बारात के बाद दूल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। शादी की सभी तैयारियों को सामान्य तरीके से पूरा कराया गया। सब कुछ ठीक-ठाक था। बात सुहागरात की रात बिगड़ी। दूल्हा जब दूल्हन के कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने उसे तमाचा जड़ दिया। इसके बाद दुल्हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।दुल्हन ने पति से साफ तौर पर कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। वह किसी और की है। उसके साथ नही रह सकती है। मामले की जानकारी के बाद दूल्हे की बहन ने नई नवेली दूल्हन से बात शुरू की।

बहन ने दी जानकारी:--

दूल्हे की बहन का कहना है कि उसका भाई सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन के पास गया था। इसी दौरान उसे रोक दिया गया। दुल्हन ने कहा कि उसे यह रिश्ता स्वीकार नहीं है। वह किसी और की है। दूल्हे ने इस मामले में नई नवेली दुल्हन के समक्ष आपत्ति जताई। उससे सवाल पूछना शुरू किया कि उसे पहले से कोई पसंद था तो शादी क्यों की। इस पर दुल्हन ने उसे थप्पड़ मार दिया।

पंचायत में ही हंगामा:---

पंचायत के दौरान दुल्हन पक्ष समझौते का प्रयास करता रहा। उसके घरवालों ने रिश्ता बरकरार रखने की बात कही। दूल्हा पक्ष राजी नहीं हुआ। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। हालांकि, देर तक चली बहस में कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इसके बाद विवाद भड़क गया। दोनों पक्षों के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मामले में सामने आया है कि दुल्हन के पिता ने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर दूल्हे पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस हमले में दूल्हे का सिर फट गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मामले को शांत कराया गया। दूल्हे को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...