संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-दिनांक 09/04/2026 को रेसुब पोस्ट गया के उप-निरीक्षक (SI) विकास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया था। इस टीम में रेसुब गया, सीआईबी (CIB) गया, सीपीडीएस (CPDS) गया और जीआरपी (GRP) के जवान शामिल थे। संयुक्त गश्ती के दौरान गया रेलवे NOC यार्ड (Km No. 468/4T) के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया।
पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहे उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सद्दाम (उम्र 28 वर्ष), निवासी पंचायती अखाड़ा, थाना कोतवाली, जिला गया के रूप में हुई है।
बरामदगी और कार्रवाई
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से दो चालू हालत के मोबाइल फोन बरामद किए गए:-
Realme 15 Pro 5G
Samsung का स्मार्टफोन
अभियुक्त के पास इन मोबाइलों से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं थे और उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि ये फोन उसने यात्रियों से चोरी किए थे। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 40,000/- रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामद सामान को जीआरपी थाना गया को सुपुर्द कर दिया गया है। उप-निरीक्षक विकास कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर गया जीआरपी में कांड संख्या 99/2026 दर्ज की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
===================
पटना जंक्शन से पुलिस ने 4/5 मोबाइल चोरों को रंगे हाथ दबोचा, चोरी के फोन बरामद।
ATHNEWS 11GROUP
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेल थाना पटना जंक्शन को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 5 पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया। सघन तलाशी के बाद उनके पास से कुल 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिन्हें यात्रियों से चुराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।

إرسال تعليق