संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 9/4/2026 गया रेलवे स्टेशन परिसर को जाम मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए आज रेलवे सुरक्षा बल आर पी एफ द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत स्टेशन के 'नो पार्किंग' जोन में अवैध रूप से खड़े 22 टोटो और ऑटो को जब्त किया गया है।
कार्रवाई का कारण स्टेशन परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। जब्त किए गए सभी वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जागरूकता अभियान के दौरान आरपीएफ टीम ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन न खड़ा करने की सख्त चेतावनी दी। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि स्टेशन परिसर में सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण बना रहे।

إرسال تعليق