ATH NEWS 11 GROUP :-आज दिनांक 23/4/2026 को बोधगयाजी मगध विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कुलपति प्रो. एस.पी. शाही ने आगामी 25 अप्रैल को होने वाले भव्य पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) की घोषणा की। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से प्रतिष्ठित पूर्व छात्र शिरकत करेंगे।
कुलपति ने बताया कि इस गौरवशाली अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस मीट का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों के अनुभवों और सहयोग से विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना और शोध व नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देना है।
प्रेस वार्ता में कुलसचिव डॉ. बिनोद कुमार मंगलम और संयोजक प्रो. निभा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पूर्व छात्रों के लिए विशेष सम्मान समारोह और नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

Post a Comment