⚡ ब्रेकिंग News

लापरवाह बीएलओ पर कल गिरेगी गाज, अंचलाधिकारी के कड़े तेवर, सेवा समाप्ति की दी चेतावनी आखिर क्यों और कैसे आइए जानते हैं ख़बर विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन कार्यों में बरती जा रही शिथिलता को लेकर कांडी अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें अपनी मूल सेवा से हाथ धोना पड़ सकता है।

अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय से कांडी प्रखंड की रिपोर्ट अत्यंत असंतोषजनक प्राप्त हो रही है। विशेषकर एएसडी  - एब्सेंट, शिफ्टेड और डेड) रिपोर्ट और मैपिंग के मामले में कांडी पूरे जिले में सबसे पिछड़ गया है। अब तक मात्र 15 बीएलओ ने ही अपनी रिपोर्ट जमा की है, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी ने कल, 2 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे प्रखंड कार्यालय में सभी बीएलओ की एक 'अति महत्वपूर्ण' बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी बीएलओ को अनिवार्य रूप से अपने क्षेत्र के अनुपस्थित,स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की लिखित सूची के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने सख्त लहजे में कहा कि काम न करने और लापरवाही बरतने की भी एक सीमा होती है। उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जो भी बीएलओ कल की बैठक में अनुपस्थित रहेंगे या बिना एएसडी रिपोर्ट के पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल प्रभाव से उनकी मूल सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीएलओ अपने रवैये में सुधार लाएं और कल निर्धारित समय पर रिपोर्ट के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...