गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीच न्यूज़ 11 ग्रुप ऑफ मीडिया:-गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतीला पंचायत के चोका गांव स्थित हाई स्कूल में पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के नेता अमित दुबे ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में कई अनियमितताएं और घोर लापरवाही पाई। इस पर मुखिया अमित दुबे ने संबंधित कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने कहा कि इस तरह की अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की जाएगी। वहीं, मध्याह्न भोजन में भी भारी अनियमितता पाई गई। विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था तथा शौचालयों की साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

إرسال تعليق