संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:- गया जिले में अपराध नियंत्रण और कुख्यात अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने हत्या और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अपराधी मोहन मांझी और उसके सहयोगी सोनू मांझी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार चल रहा मोहन मांझी कोलकाता के रास्ते गया जिले के सरबहदा की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने बोधगया दुमुहान के पास घेराबंदी की। पुलिस बल को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। हत्या के मामले में थे फरार.
गिरफ्तार अपराधी मोहन मांझी और सोनू मांझी पर 3/8/2025 को को डेल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही 4 अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है, जबकि ये दोनों फरार चल रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।
लंबा आपराधिक इतिहास--
पकड़ा गया मुख्य आरोपी मोहन मांझी एक आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर वर्ष 2023 से अब तक रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं:
2023: रंगदारी और आर्म्स एक्ट (कांड सं. 83/23)
2024 जानलेवा हमला (कांड सं. 47/24)
2025 बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामले (कांड सं. 18/25 और 170/25)
गया पुलिस अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

إرسال تعليق