संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (CUSB) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के लीगल एड क्लिनिक द्वारा आयोजित 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का भव्य समापन हुआ। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण और विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कानूनी साक्षरता, नशा मुक्ति और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जनचेतना फैलाना था। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के मार्गदर्शन में 'डॉन (DAWN) योजना 2025' के तहत चलाया गया। समारोह के दौरान अभियान की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 100 दिनों के भीतर नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म, और निबंध लेखन जैसी कई प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों और समाज को संवेदनशील बनाया गया।
समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
'नुक्कड़ नोवा' टीम प्रथम रही।
शॉर्ट फिल्म:- 'उड़ान' टीम (आदिति, अमृता, अभिराम और शिवम) ने बाजी मारी।
निबंध लेखन:- मोहित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
रील मेकिंग:- रोहिणी रंजन, श्रेया कुमारी और अंशु रॉय विजेता रहे।
इस अवसर पर सत्र 2024-25 के छात्र समन्वयकों को उनकी सेवाओं के लिए विदाई दी गई। कार्यक्रम में डॉ. अनंत प्रकाश नारायण, डॉ. चंदना सुबा और डॉ. पल्लवी सिंह सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित थे।

إرسال تعليق