⚡ ब्रेकिंग News

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ कि हुई शुरूवात ।




सासाराम :-शहर के न्यू एरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ में  नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश और हाथों में पीला ध्वज लेकर भाग लिया।


कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से घोड़ा, रथ और गाजे-बाजे के साथ निकलकर पुरानी जीटी रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक पहुंची और वहां से महावीर मंदिर गौरक्षणी में कलश में जल भरकर पुनः उसी मार्ग से शक्तिपीठ परिसर वापस लौटी। रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह शर्बत और पानी की व्यवस्था की गई।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक अनिल सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन और यात्रा सम्पन्न कराई। यज्ञ समिति के अनुसार मुख्य ट्रस्टी  सहित कई गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...