वन्यजीव तस्करी पर RPF का बड़ा प्रहार; ऑपरेशन विलेप के तहत रेड सैंड बोआ के साथ 2 को किया गिरफ्तार।
संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP आज दिनांक 3/2/2026 को रेल्वे आर पी एफ गयाजी बनारसी यादव के नेतृत्व में रे0सु0ब0/पोस्ट/गया, नि0 चन्दन कुमार अ0आ0शा0/गया, थानाध्यक्ष शिवकुमार रा0रे0पु0 गया के निर्देशन मे गठित टिम मे उ0नि0 विकास कुमार, स0उ0नि0 पवन कुमार, स0उ0नि0 एम0के0अकेला, प्र0आ0 विवेकानन्द शर्मा, आ0 शशीशेखर, आ0 रौशन कुमार, आ0 अनील प्रसाद, प्र0आ0 राजकुमार उपरोक्त सभी रे0सु0ब0/पोस्ट/गया, तथा आ0 बिपिन कुमार, अ0आ0शा0 गया तथा उ0नि0 मुकेश कुमार सीपीडीएस टिम गया तथा सिपाही-516 चन्दन कुमार, सिपाही-751 अनुज कुमार रा0रे0पु0/गया संयुक्त रुप से आज दिनांक 03.02.26 को गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-01 बी पर गश्त कर रहे थे तो गश्त के क्रम मे 02 व्यक्ति आसमानी रंग का बैग लेकर संदिग्ध हालत मे मौजुद थे तथा आर.पी.एफ. टिम को देखकर दोनो भागने लगा, उन दोनो को घेरकर रोका गया तथा पुछताछ करने पर अपना नाम पता-1.उपेन्द्र कुमार उम्र-28 वर्ष, पिता-राजेन्द्र ठाकुर निवासी-वार्ड नं0-06, ग्राम-सिरीपुर, थाना-मकदुमपुर, जिला-जहानाबाद बिहार, 2. मोहम्मद सादुल्ला उम्र-46 वर्ष पिता-एकमुल्ला हक निवासी-ग्राम-अमराहा, पोस्ट-बारा, थाना-चाकन्द, जिला-गया बिहार बताया उनके पास मौजुद आसमानी रंग के बैग मे क्या है पुछने पर दोनो ने बताया कि दुर्लभ प्र्रजाती का मृत रेड सैंड बोआ सॉप है, उक्त की सुचना वनविभाग गया को दिया गया सुचना के अनुपालन मे वनरक्षी वशिष्ट कुमार, स्नैक कैचर रंजीत कुमार व क्युआरटी गया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर पहुॅचे, जिनके सहयोग से उक्त मृत रेड सैंड बोआ (Eryx Johnii) सॉप को जप्त किया गया तथा दोनो तस्कर को मय् सामान गिरफ्तार करते हुए बन विभाग गया को सुपुर्द किया गया । स0उ0नि0 मृत्युन्जय कुमार अकेला रे0सु0ब0/पोस्ट/गया द्वारा दिये गये शिकायत पत्र के आधार पर गिरफतार दोनो तस्कर के विरुद्व मु0अ0सं0- 09/26 U/S 2, 9, 39, 40(2), 48, 58A, 59, 50, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 कायम किया गया । उक्त बरामद दुर्लभ प्रजाति के रेड सैड बोआ सॉप वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अन्तर्गत अनुसुची-1 मे सुचीबद्व एक दुर्लभ अमुल्य जन्तु है । उक्त बरामद रेड सैंड बोआ सॉप का म्बाई 04 फिट लगभग है ।

إرسال تعليق