मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 18 02/2026 जिले के हसपुरा अंचल से दस हजार रुपए रिश्वत लेते निम्नवर्गीय लिपिक श्लोक कुमार रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ।
विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि परिवादी मुनील कुमार, पिता अर्जुन राम, गांव, पोस्ट कोइलवां जिला औरंगाबाद के द्वारा विशेष निगरानी इकाई में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी अंचलाधिकारी हसपुरा कौशल्या कुमारी एवं श्लोक कुमार निम्नवर्गीय लिपिक अंचल हसपुरा के द्वारा जमीन मुटेशन के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग की जा रही है।
विशेष निगरानी इकाई द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के दौरान श्लोक कुमार निम्नवर्गीय लिपिक अंचल हसपुरा, जिला औरंगाबाद द्वारा परिवादी मुनील कुमार को कहा गया कि जब तक दस हजार रुपए दीजिएगा तब तक मुटेशन नहीं होगा।
सत्यापन में निम्नवर्गीय लिपिक श्लोक कुमार ने कहा वह दस हजार रुपए अंचलाधिकारी कौशल्या देवी को देना है। और मेरे लिए भी एक दो हजार रुपए और दे दीजिए। आरोप के सत्यापन के पश्चात अंचलाधिकारी कौशल्या कुमारी एवं श्लोक कुमार निम्नवर्गीय लिपिक के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 05/2026 दिनांक 16/02/2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं धारा 61, 2 ,a भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अशोक कुमार झा पुलिस उपाधीक्षक विशेष निगरानी इकाई पटना के नेतृत्व में एक टीम/धावा दल का गठन किया गया और आरोपी श्लोक कुमार निम्नवर्गीय लिपिक अंचल हसपुरा जिला औरंगाबाद को दस हजार रुपए की रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पुछताछ के उपरांत इस संबंध में अग्रतर कानूनी कार्रवाई एवं अनुसंधान किया जा रहा है।
إرسال تعليق