⚡ ब्रेकिंग News

​पटना रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, शराब के साथ भी पकड़ाया एक आरोपी।


​पटना रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 9 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, शराब के साथ भी पकड़ाया एक आरोपी।



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP 

​पटना रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए पटना जंक्शन रेल पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 9 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

​​रेलवे सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की घेराबंदी की। पकड़े गए अभियुक्त यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं।

​गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से एक अभियुक्त के पास से चोरी के मोबाइल के साथ-साथ अवैध शराब भी बरामद की गई है, जिसके खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत अलग से मामला दर्ज किया जा रहा है।

​सुरक्षा की दिशा में अहम कदम----

​रेल पुलिस के अनुसार, पटना जंक्शन जैसे भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से न केवल मोबाइल चोरी की घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि अपराधियों के बीच एक कड़ा संदेश भी जाएगा। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...