⚡ ब्रेकिंग News

श्रम अधिकार दिवस पर श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी, डमी चेक का हुआ वितरण।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी 27/2/2026 निबंधन सह परामर्श केन्द्र, गयाजी के सभा कक्ष में आज 'एक दिवसीय श्रम अधिकार दिवस सह ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप श्रमायुक्त विनोद कुमार प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त पूनम कुमारी और जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और 'बिहार गाथा' के गायन के साथ किया।

​प्रमुख योजनाओं पर विस्तृत चर्चा------

​प्रशिक्षण शिविर में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया ​निर्माण श्रमिक कल्याण बिहार भवन एवं अन्य श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत निबंधित श्रमिकों की स्वाभाविक मृत्यु पर ₹2,00,000 और दुर्घटना मृत्यु पर ₹4,00,000 की सहायता राशि का प्रावधान बताया गया।

​असंगठित क्षेत्र के कामगार: बिहार शताब्दी योजना के अंतर्गत स्वाभाविक मृत्यु पर ₹50,000 और दुर्घटना मृत्यु पर ₹2,00,000 का भुगतान किया जाता है।

​प्रवासी मजदूर: बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत मृतक के आश्रितों को ₹4,00,000 देने का नियम है।

​बाल श्रम उन्मूलन और न्यूनतम मजदूरी ​श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अंजु कुमारी ने बाल श्रम उन्मूलन पर जोर देते हुए बताया कि दोषी नियोक्ताओं को ₹20,000 से ₹50,000 तक का जुर्माना या दो वर्ष तक की जेल हो सकती है। वहीं, विमुक्त बाल श्रमिकों को ₹3,000 की तत्काल सहायता और ₹25,000 पुनर्वास राशि दी जाती है। शेरघाटी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राकेश कुमार ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम और सहायक श्रमायुक्त ने बंधुआ मजदूर अधिनियम की बारीकियों से अवगत कराया।

​जागरूकता शिविर के दौरान-------

​विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया। ​पंचायतों से आए श्रमिकों को उनके एक दिन की मजदूरी और मार्ग व्यय का भुगतान मौके पर ही किया गया। ​बोधगया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने मृत्यु लाभ और दाह संस्कार सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

​कार्यक्रम के अंत में आमस के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी और प्रत्येक पंचायत से आए श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...