⚡ ब्रेकिंग News

सास को मारने की थी साजिश! पानी में मिलाया जहर,पति ने पी लिया…तड़पकर हुई दर्दनाक मौत.

 

सास को मारने की थी साजिश! पानी में मिलाया जहर,पति ने पी लिया…तड़पकर हुई दर्दनाक मौत.

ATH NEWS 11:-महाराष्ट्र के पूणे में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर सास-बहू की लड़ाई में एक पति ने अपनी जान गवां दी है। बताया जा रहा है कि सास से परेशान होकर बहू ने पानी में जहर मिलाकर रख दिया था, लेकिन रात में गलती से जहर वाला पानी पति ने पी लिया, जिसके बाद उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। फिलहाल आरोपी बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में पाया गया कि बहू के अफेयर के बारे में सास जानती थी, इसलिए वह उसे जान से मारने की कोशिश कर रही थी।

आपको बता दें कि यह घटना पंढरपुर के उंबरगांव की है। इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि समाधान लोहार और सारिका की शादी साल 2013 में हुई थी। शादी के बाद कुछ सालों में पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन होती रही। इसी बीच चार साल पहले पत्नी की मुलाकात गांव के ही शेखर चंदनशिवे से हुई, जो धीरे-धीरे कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गई। बहू के इस चक्कर के बारे में सास को भनक लग गई थी, जिसको लेकर परिवार में हमेशा लड़ाई होती रहती थी। इसी बात को लेकर बहू सास को रास्ते से हटाना चाहती थी।

बहू का दांव पड़ा उल्टा------

सास को रास्ते से हटाने के इरादे से सारिका ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची। आरोप है कि 10 जनवरी 2026 को उसका प्रेमी उसे खेत में मिला, जहां उसने ज़हर से भरी एक बोतल सौंपते हुए इसे घर में इस्तेमाल करने की योजना समझाई। उसे निर्देश दिया गया कि वह यह ज़हर घर के पीने के पानी के बर्तन में मिला दे, ताकि किसी को शक न हो। उसी योजना के तहत सारिका ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चुपके से पानी के बर्तन में जहर मिला दिया, यह मानते हुए कि सुबह वही पानी उसकी सास पीएंगी। हालांकि, इस साजिश का अंजाम उसकी सोच से बिल्कुल अलग और कहीं ज्यादा भयावह साबित हुआ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...