महराजगंज:- 20 फरवरी 2026:
महराजगंज पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित की बड़ी धनराशि वापस कराकर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम/अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में साइबर ठगी से संबंधित धनराशि वापस कराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
वादी मुकदमा मो. सर्फुद्दीन पुत्र शौकल अली, निवासी परसौनी थाना चौक जनपद महराजगंज से साइबर अपराधियों ने IMO और Snapchat के माध्यम से संपर्क कर कनाडा की टेफ्सिको कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 3,51,000 रुपये विभिन्न खातों में ठग लिए थे।
पुलिस की सक्रियता से पहले चरण में 1,61,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए थे। शेष धनराशि के संबंध में जांच के दौरान पता चला कि खातेधारक सुमन मंडल, जो बांग्लादेश का निवासी है और जिसकी सीमा पश्चिम बंगाल से मिलती है, के खाते में रकम गई थी।
पुलिस टीम ने समन्वय बनाते हुए विधिक प्रक्रिया अपनाई और संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर 19 फरवरी 2026 को शेष 1,90,000 रुपये भी आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए।
इस प्रकार साइबर थाना महराजगंज की टीम ने कुल बड़ी रकम पीड़ित को वापस दिलाकर राहत पहुंचाई।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम
प्र0नि सजनू यादव, साइबर क्राइम थाना महराजगंज
का0 अर्जुन पासवान, साइबर क्राइम थाना महराजगंज
का0 पियूषनाथ तिवारी, साइबर क्राइम थाना महराजगंज
महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी या अन्य लालच देकर आने वाले ऑनलाइन संदेशों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर दें।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.
إرسال تعليق