⚡ ब्रेकिंग News

एक मिनट की देरी और परीक्षा से वंचित हुए दसवीं के परीक्षार्थी।

एक मिनट की देरी और परीक्षा से वंचित हुए दसवीं के परीक्षार्थी।


सासाराम -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा  शुरू हो गई। परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य था। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले कई परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गए।

एक छात्रा ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम के कारण वह परीक्षा केंद्र पर मात्र 1 मिनट देर से पहुंची, लेकिन नियमों का हवाला देते हुए उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इस घटना के बाद परीक्षार्थियों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसी परिस्थितियों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...