झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कांडी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम कांडी थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने पैदल मार्च निकाला।
पैदल मार्च कांडी थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य सड़क होते हुए विजय पेट्रोल पंप तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस टीम वापस थाना लौट गई। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली एवं धनतेरस पर्व को देखते हुए क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
कांडी पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

إرسال تعليق